East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 1599 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन

East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 ईस्ट कोस्ट रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अलग-अलग डिवीजन, वर्कशॉप और ट्रेड में 1599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। संबंधित ट्रेड से ITI करने वाले अभ्यर्थी 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस Railway Apprentice Recruitment 2026 में अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। चयन 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। आवेदन के लिए 10वीं में न्यूनतम 50% अंक होना चाहिए और उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड का मान्य ITI प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है।

East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 1599 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन

East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाEast Coast Railway
नोडल एजेंसीRailway Recruitment Cell, Bhubaneswar
भर्ती का नामEngagement of Act Apprentices 2026-27
नोटिफिकेशन संख्याECoR/Pers/RRC/Act Apprentice/2026-27
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि21 अगस्त 2026
कुल अप्रेंटिस स्लॉट1599
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे
न्यूनतम आयु15 वर्ष
अधिकतम आयु24 वर्ष
सामान्य आवेदन शुल्क₹100
चयन का आधार10वीं के अंकों की मेरिट
लिखित परीक्षानहीं होगी
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrcbbs.org.in

महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू होने, अंतिम तिथि और पात्रता की निर्णायक तिथियों को अलग-अलग ध्यान में रखना चाहिए।

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी21 अगस्त 2026
शैक्षणिक योग्यता पूरी होने की निर्णायक तिथि21 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे
आयु की गणना की तिथि15 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापनबाद में सूचित किया जाएगा

East Coast Railway Apprentice Vacancy 2026

East Coast Railway में Act Apprentice के कुल 1599 स्लॉट रखे गए हैं। ये पद Carriage Repair Workshop, Mancheswar, RGDA Division, Khurda Road Division, Sambalpur Division और East Coast Railway Headquarters जैसी इकाइयों में उपलब्ध हैं।

यूनिट और श्रेणीवार स्लॉट

यूनिट/डिवीजनकुलURSCSTOBCEWSPwBDESM
Carriage Repair Workshop, Mancheswar250964120682586
RGDA Division2921144521803297
Khurda Road Division77331211857209772522
Sambalpur Division2621044316712887
Headquarters, East Coast Railway227427200
कुल15996332511164351645042

यूनिट और ट्रेडवार अप्रेंटिस स्लॉट

Carriage Repair Workshop, Mancheswar, Bhubaneswar

विभागट्रेडवार स्लॉटविभाग का कुल
Mechanical DepartmentFitter-80, Sheet Metal Worker-20, Welder-38, Machinist-12, Mechanic Motor Vehicle-10, Carpenter-30, Painter-10200
Electrical DepartmentElectrician-30, Refrigeration & A.C. Mechanic-10, Wireman-1050
कुल 250

RGDA Division

विभागट्रेडवार स्लॉटविभाग का कुल
Engineering DepartmentFitter-36, Welder-38, Black Smith-38, Plumber-12, Carpenter-12, Sarang-18, Grinder-36, Driller-36, Draftsman Civil-5, Painter-6, Mason-18, Computer Operator and Programming Assistant-6261
Electrical DepartmentElectrician-14, Wireman-10, Electronics Mechanic-529
Medical DepartmentLaboratory Technician Pathology-22
कुल 292

Khurda Road Division (ELS, Angul एवं IOH Depot)

विभागट्रेडवार स्लॉटविभाग का कुल
Engineering DepartmentFitter-57, Black Smith-95, Welder-63, Plumber-43, Mason-84, Electronics Mechanic TMO-12, Mechanic Diesel TMO-12, Bridge Erector-90, Draftsman Civil-15471
S&T DepartmentFitter-11, Electrician-19, Wireman-19, Electronics Mechanic-1160
Electrical DepartmentElectrician-41, Refrigeration & A.C. Mechanic-11, Electronics Mechanic-860
Medical DepartmentLaboratory Technician Pathology-22
Mechanical DepartmentWelder-25, Fitter-104, Turner-6, Machinist-12, Carpenter-31, Draftsman Mechanic-2180
कुल 773

Sambalpur Division (Coaching, BLGR)

विभागट्रेडवार स्लॉटविभाग का कुल
Engineering DepartmentFitter-44, Engineering Black Smith-32, Welder-4, Carpenter-27, Sarang-4, Painter-27, Plumber-27, Electronics Mechanic TMO-6, Mechanic Diesel TMO-6, Mason-18195
S&T DepartmentFitter-5, Electrician-10, Wireman-10, Electronics Mechanic-530
Electrical DepartmentElectrician-55
Mechanical DepartmentFitter-3030
Medical DepartmentLaboratory Technician Pathology-22
कुल 262

 

Headquarters, East Coast Railway, Bhubaneswar

विभागट्रेडवार स्लॉटविभाग का कुल
Personnel/Accounts/IT CellComputer Operator and Programming Assistant-10, Secretarial Assistant Stenography-1020
Medical DepartmentLaboratory Technician Pathology-22
कुल 22

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास जरूरी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता 21 अगस्त 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

सामान्य शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा पास की हो।

  • 10वीं में कम से कम 50% कुल अंक प्राप्त होना आवश्यक है।

  • उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में Apprentices Act, 1961 के तहत मान्य ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।

  • यदि 10वीं या ITI का रिजल्ट 21 अगस्त 2026 तक जारी नहीं हुआ है, तो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकता।

  • ITI में फेल उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

  • इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते, क्योंकि उनके लिए अलग अप्रेंटिसशिप योजना होती है।

विशेष ट्रेड की योग्यता

ट्रेडनिर्धारित योग्यता
Laboratory Technician (Pathology)अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा Physics, Chemistry और Biology विषयों के साथ पास की हो। 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। आवेदन करते समय 10वीं व 12वीं की मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
Secretarial Assistant/StenographerNCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त National Trade Certificate होना आवश्यक है।
Computer Operator and Programming AssistantInformation Technology Sector की Centre of Excellence Scheme के तहत Computer Hardware एवं Peripherals की Repair and Maintenance या Computer Networking की Repair and Maintenance में निर्धारित Board Based Basic Training के साथ NCVT/SCVT से मान्य National Trade Certificate होना चाहिए।

 

Logo देखेकर ब्रांड का नाम बताओ Logo Dekhkar Brand Ka Naam Batao Aur Cashback Jito App

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 15 सितंबर 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी।

वर्गआयु सीमा/छूट
सामान्य आयु सीमान्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष
SC/STअधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
OBCअधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
PwBDअधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट
Ex-Servicemenअधिकतम आयु में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट के साथ रक्षा बलों में की गई सेवा अवधि और 3 वर्ष से जुड़े नियम लागू होंगे। इसके लिए कम से कम 6 महीने की लगातार सेवा जरूरी होगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार का वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य शुल्क लागू उम्मीदवार₹100
SC/ST उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं
PwBD उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं
सभी महिला उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं

जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। फीस का भुगतान Debit Card, Credit Card, UPI या Internet Banking के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के दौरान लगने वाला अतिरिक्त ट्रांजेक्शन शुल्क भी उम्मीदवार को ही देना होगा।

आरक्षण के लिए जरूरी प्रमाणपत्र

  • SC/ST अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के निर्धारित फॉर्मेट में जारी जाति प्रमाणपत्र देना होगा।

  • OBC उम्मीदवार के पास वर्ष 2026-27 के लिए मान्य OBC Non-Creamy Layer Certificate होना जरूरी है।

  • OBC-NCL प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा 1 अप्रैल 2026 या इसके बाद जारी किया गया होना चाहिए।

  • OBC अभ्यर्थी को Non-Creamy Layer से जुड़ा Self-Declaration भी जमा करना होगा।

  • EWS श्रेणी का लाभ लेने के लिए परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।

  • EWS उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तारीख तक वैध Income and Asset Certificate होना आवश्यक है।

  • जरूरी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, सामान्य वर्ग की पात्रता पूरी होने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी UR श्रेणी में मानी जा सकती है।

East Coast Railway Apprentice Selection Process

East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 में चयन के लिए न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  1. हर यूनिट में ट्रेड और श्रेणी के अनुसार अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

  2. मेरिट तैयार करने का आधार 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत रहेगा।

  3. प्रतिशत निकालते समय 10वीं के सभी विषयों के अंक शामिल किए जाएंगे।

  4. केवल “Best of Five” विषयों के अंकों से प्रतिशत निकालना मान्य नहीं होगा।

  5. मार्कशीट में दिए गए वैकल्पिक, अतिरिक्त और Alternate विषयों के अंक भी गणना में शामिल होंगे।

  6. CGPA वाले उम्मीदवारों को उसे निर्धारित तरीके से अंकों और बराबर प्रतिशत में बदलकर आवेदन में दर्ज करना होगा।

  7. यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

  8. उम्र और अंक दोनों समान होने पर 10वीं परीक्षा पहले पास करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी।

  9. मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।

  10. अंतिम चयन मूल दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

मेडिकल फिटनेस

Document Verification के लिए चयनित उम्मीदवार को नोटिफिकेशन में बताए गए प्रारूप के अनुसार Medical Fitness Certificate देना होगा। यह प्रमाणपत्र केंद्र या राज्य सरकार के अस्पताल में कार्यरत Government Authorized Gazetted Doctor से जारी होना चाहिए। डॉक्टर का पद Assistant Surgeon से कम नहीं होना चाहिए।

अधिसूचना के अनुसार प्रमुख न्यूनतम शारीरिक मानक इस प्रकार हैं:

मेडिकल मानकन्यूनतम आवश्यकता
लंबाई137 सेंटीमीटर
वजन25.4 किलोग्राम
छाती का फैलावन्यूनतम 3.8 सेंटीमीटर
दृष्टि6/9 और 6/12, चश्मे के साथ या बिना; Binocular और Colour Vision
सुनने की क्षमतादोनों कानों से अच्छी सुनने की क्षमता; Hearing Aid मान्य नहीं

PwBD उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता की पात्रता ट्रेड के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित ट्रेड के लिए दी गई PwBD पात्रता जरूर जांच लें।

प्रशिक्षण अवधि और स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार Apprenticeship Training दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान Railway Board द्वारा समय-समय पर तय की गई दर के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

अधिसूचना में स्टाइपेंड की निश्चित राशि और हर ट्रेड की Training Duration अलग-अलग स्पष्ट नहीं की गई है। प्रशिक्षण के दौरान Hostel की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए रहने की व्यवस्था उम्मीदवार को खुद करनी होगी।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियमानुसार दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को National Council की ओर से Certificate of Proficiency दिया जाएगा।

अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद रेलवे में नौकरी मिलेगी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार Railway के Regular Employee नहीं होंगे। Apprentices Act के अनुसार ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रेलवे के लिए प्रशिक्षु को नौकरी देना अनिवार्य नहीं है। इसी तरह Apprentice भी रेलवे में नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता।

हालांकि, Railway Establishment से Apprenticeship पूरी करने वाले CCAA उम्मीदवारों के पास National Apprenticeship Certificate होने पर Level-1 की Direct Recruitment में अधिकतम 20% रिक्तियों तक प्राथमिकता का प्रावधान हो सकता है। इसके लिए संबंधित RRB/RRC भर्ती की बाकी पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी रहेगा।

आवेदन के समय अपलोड करने वाले दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को साफ और स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • 10वीं की Marksheet और पास प्रमाणपत्र।

  • यदि 10वीं प्रमाणपत्र में जन्मतिथि दर्ज नहीं है, तो जन्मतिथि का अलग प्रमाण।

  • संबंधित ट्रेड की सभी ITI सेमेस्टर की Consolidated Marksheet या अंकों वाला Provisional National Trade Certificate।

  • NCVT का National Trade Certificate अथवा NCVT/SCVT का Provisional Trade Certificate।

  • SC/ST/OBC अभ्यर्थियों का जाति प्रमाणपत्र।

  • EWS उम्मीदवार का Income and Asset Certificate।

  • PwBD उम्मीदवार का Disability Certificate।

  • Ex-Servicemen श्रेणी के लिए Discharge Certificate या Serving Certificate।

  • शुल्क में छूट का दावा करने वाले अभ्यर्थी का संबंधित प्रमाणपत्र।

Document Verification के समय सभी दस्तावेजों की Original Copy दिखानी होगी। यदि कोई प्रमाणपत्र हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी दूसरी भाषा में है, तो उसके साथ सत्यापित हिंदी या अंग्रेजी अनुवाद देना जरूरी होगा।

फोटो और सिग्नेचर का साइज

दस्तावेजनिर्धारित प्रारूप
फोटोहाल का रंगीन फोटो, 3.5 × 3.5 सेमी, JPG/JPEG, 100 DPI, 20 KB से 70 KB
हस्ताक्षर3.5 × 3.5 सेमी, JPG/JPEG, 100 DPI, 20 KB से 30 KB

फोटो आवेदन की तारीख से तीन महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। फोटो में चेहरा सामने से स्पष्ट दिखाई देना चाहिए और उम्मीदवार ने टोपी या धूप का चश्मा नहीं पहना होना चाहिए। Document Verification के समय के लिए इसी फोटो की दो अतिरिक्त प्रतियां अपने पास रखें।

East Coast Railway Apprentice के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले East Coast Railway RRC Bhubaneswar की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcbbs.org.in पर जाएं।

  2. Act Apprentice 2026-27 के Online Application Link को खोलें।

  3. अपनी व्यक्तिगत Email ID और Mobile Number से Registration करें।

  4. प्राप्त Registration Number को सुरक्षित रखें।

  5. Login करके नाम, पता, आधार नंबर, 10वीं के अंक, ITI Trade और अन्य जानकारी भरें।

  6. अपनी पात्रता के अनुसार Division/Workshop और Trade चुनें।

  7. फोटो, Signature और जरूरी Certificates निर्धारित Format में Upload करें।

  8. यदि आवेदन शुल्क लागू है तो Online Fee जमा करें।

  9. Final Submit करने से पहले भरी गई पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

  10. आवेदन जमा होने के बाद उसका Printout या PDF सुरक्षित रख लें।

आवेदक के पास Aadhaar Card होना जरूरी है। यदि आधार कार्ड अभी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन नामांकन हो चुका है, तो आवेदन में Aadhaar Enrolment Slip पर दी गई 28 अंकों की Enrolment ID दर्ज की जा सकती है। Document Verification के समय Original Aadhaar Card प्रस्तुत करना होगा।

 

East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 form26 August 2026
Last Date Online Application form15 September 2026 (by 5 PM)
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterrcbbs.org.in
More Job Updatejobalertsathi.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

 

Scroll to Top
हमारे चैनल से जुड़ें